UP School Holiday List 2022: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2022 के सार्वजनिक अवकाशों (UP Government Holiday List 2022) की सूची जारी की है. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर बता दिया गया है कि 2022 में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे. 2022 की सरकारी छुट्टी की सूची के मुताबिक,

कुल मिलाकर साल 2022 में 24 सार्वजनिक छुट्टियां मिलेंगी. यूपी सरकार के कर्मचारियों को अगले वर्ष जितनी छुट्टियों के मौके मिलेंगे, उसकी जानकारी शासन ने वर्ष 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर के दे दी है.बेसिक शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2022 तक जारी कर दिया है. 31 दिसंबर से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद हो जाएंगे. स्कूलों में 15 दिन की जाड़े की छुट्टी होगी.