(RamSingh)
एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ‘आरआरआर’ (RRR) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आखिरकार गुरुवार को रिलीज हो चुका है जिसे महज 22 घंटे के अंदर डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. खास बात ये है कि जब ट्रेलर रिलीज किया जाना था तो ‘RRR’ की पूरी टीम मुंबई पहुंची थी लेकिन फिल्म के लीड हीरो यानी राम चरण इस अवसर पर मौजूद नहीं रहे. जूनियर एनटीआर (Jr NTR) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया वहीं बाकी सभी कलाकार मुस्कुराते हुए, पपराजी को देख हाथ हिलाते माया नगरी पहुंचे थे. इस बीच निर्देशक राजमौली सहित आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अजय देवगन (Ajay Devgn) ने शिरकत की, लेकिन प्रशंसकों को आश्चर्य हुआ कि राम चरण (Ram charan) इवेंट से कैसे गायब थे. तो यहां हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं.
अभिनेता (Ram charan) के एक करीबी सूत्र ने हैदराबाद टाइम्स को बताया कि वे इस खास इवेंट को मिस नहीं करना चाहते थे लेकिन मजबूरी में करना पड़ा. क्योंकि उन्हें एक पारिवारिक शादी में शामिल होना था. मालूम हो कि बीते दिन ही राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला (Ram charn Wife) के साथ एक शादी समारोह से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जानकारी के अनुसार, अभिनेता की वाइफ की बहन यानी साली अनुष्पाला कामिनेनी बुधवार को शादी के बंधन में बंधी हैं. शादी में डांस करते हुए अभिनेता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. यही वो वजह थी कि अल्लूरी सीतारामराजू ‘RRR’ के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंच सके.आरआरआर’ का ट्रेलर (RRR Trailer) तेलुगू राज्यों के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है जिसके दृश्य हर किसी के रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. 3 मिनट-16 सेकेंड के लंबे ट्रेलर ने फिल्म देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है जो कि 7 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी.फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी. ‘आरआरआर’ का ट्रेलर फिल्म की कहानी की एक झलक देता है जिसमें जूनियर एनटीआर को कोमाराम भीम और राम चरण को अल्लूरी सीतारामराजू के रूप में देखा जाता है. अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस भी अहम किरदार में नजर आते हैं.
0 टिप्पणियाँ